बदायूं

Budaun News: पेड़ से लटका मिला पल्लेदार का शव, भाई का हत्या का आरोप

Connect News 24

Palledar's body found hanging from a tree, brother accused of murder

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक संजीव कुमार के परिजन। संवाद

बिहार हरचंद गांव का मामला, ससुराल में रहता था संजीव कुमार

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिहार हरचंद में बृहस्पतिवार सुबह पल्लेदार संजीव कुमार का शव पेड़ से लटका मिला। वह ससुराल में रह रहा था था। मृतक के भाई ने हत्या कर शव पेड़ से लटका दिए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

मृतक संजीव कुमार (32) मूल रूप से कृष्णा काॅलोनी निवासी महीपाल का पुत्र था। संजीव की शादी बिहार हरचंद निवासी सीमा पुत्री प्रेमपाल के साथ करीब आठ साल पहले हुई थी। पांच-छह साल से संजीव ससुराल में ही रह रहा था।

मृतक के भाई विजय कुमार के मुताबिक-बुधवार शाम को संजीव ने दो-तीन पल्लेदारों के साथ शराब पी। इसके बाद रात में वह घर से लापता हो गया। तड़के ग्रामीणों ने गांव के बाहरी छोर पर संजीव का शव पेड़ से लटका देखा तो परिजनों को बुला लिया।

भाई विजय ने आरोप लगाया कि संजीव की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया गया है। उसकी सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से भी घटनाक्रम के बारे में जानकारी की। बाद में शव कब्जे में ले लिया गया। मृतक की चार संतानों में दो बेटे और दो बेटियां हैं। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है। मौत की वजह हैंगिंग आई है। इसके आधार पर मामला आत्महत्या का लग रहा है। हत्या के आरोप की जांच की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button