रामपुर

Rampur News: रामपुर में पहुंची मशाल रैली का हुुआ भव्य स्वागत, कई जगह किया भ्रमण

Connect News 24

रामपुर। खेलों को बढ़ावा देने के मकसद चल रही टार्च रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली लखनऊ से सीधे रामपुर पहुंची। यहां पर जगह-जगह इसका भव्य स्वागत किया गया। कई इलाकों में भ्रमण करने के बाद रैली सीधे मुरादाबाद रवाना हो गयी। इस दौरान सभी अधिकारियों ने इसमें सहभागिता निभाई।

शनिवार देर रात को शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में रखवा दिया गया था। सुबह करीब नौ बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में इस मशाल रैली को लाया गया। यहां यह मशाल डीएम रविंद्र कुमार मादंड को सौंप दी गई। डीएम ने मशाल को पकड़कर एक राउंड लेकर स्टेडियम गेट पर आकर इसको सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप दी। यहां से सिटी मजिस्ट्रेट ने एक रांउड लेते हुए इसको अर्जुन अवार्डी सीओ अनुज चौधरी के हवाले कर दी। यहां सीओ ने खेलो इंडिया खिलाडिय़ों के साथ एक 400 मीटर ग्राउंड में एक राउंड लिया और यहां से मशाल को यूनिवर्सिटी के लोगो को सौंप दी। यूनिवर्सिटी के लोग इसको लेकर आंबेडकर नगर पहुंचे। यहां पर जगह-जगह लोगों ने इसका स्वागत किया। इसके बाद यह सीधे गांधी समाधि तक लाने के बाद सीडीओ नंदकिशोर कलाल ने गांधी समाधि के चारों ओर राउंड लेकर नेहरू युवा कल्याण विभाग को थमा दी। इसके बाद इसको वापस स्टेडियम लाया गया जहां से इसको सीधे मुरादाबाद को रवाना कर दी गई।

बता दें कि खेल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स कराए जाने है। जो कि 25 मई से तीन जून तक कराए जा रहे है। इसमें 200 यूनिवर्सिटी से करीब आठ हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। यह रैली अभी 75 जिलों से होकर गुजरने का संकल्प लिया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button