रामपुर

Rampur News: एटीएस का जनपद में डेरा, दूसरे दिन पर पकड़े गए संदिग्ध से पूछताछ रही जारी

Connect News 24

रामपुर। प्रतिबंधित संगठन पापुलर फ्रंट इंडिया के सदस्यों की धरपकड़ के लिए उत्तर प्रदेश में एटीएस की टीम छापे मार रही है। शनिवार को टीम ने अजीमनगर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को सिविल लाइन थानाक्षेत्र से दबोचा था। एटीएस की टीम ने उससे घंटों पूछताछ की थी। रविवार को भी उससे पूछताछ जारी रही। स्थानीय एलआईयू की टीम ने भी उससे पूछताछ की। बताया जा रहा है कि लखनऊ से पहुंचने वाली टीम पकड़े गए संविदाकर्मी से पूछताछ करेगी।

प्रतिबंधित संगठन पीएफआई से संबंध रखने वालों की धरपकड़ के लिए शनिवार को एटीएस ने उत्तर प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में छापे मारे थे। एटीएस की टीम ने जनपद में पहुंचकर एक युवक को पकड़ा था। युवक अजीमनगर थानाक्षेत्र का रहने वाला है और स्वार ब्लॉक में संविदाकर्मी के पद पर तैनात है। बताया गया है कि एटीएस को इनपुट मिला था कि वह पीएफआई का प्रचार कर रहा है। शनिवार को एटीएस को उसकी लोकेशन सिविल लाइन थानाक्षेत्र के विकास भवन के पास मिली थी जहां से सिविल लाइन पुलिस की मदद से उसे दबोच लिया गया था। एटीएस की टीम ने शुक्रवार को देर रात तक उससे पूछताछ की। शनिवार को भी उससे पूछताछ जारी रही। इतना ही नहीं एलआईयू की टीम ने भी उससे पूछताछ की। रविवार देर रात तक युवक एटीएस की हिरासत में था।

बताया गया है कि दबोचे गए युवक से एटीएस को कई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है। इसके चलते टीम उससे पूछताछ करने में जुटी है। इतना ही नहीं लखनऊ से भी एक टीम जनपद में पहुंचकर पकड़े गए युवक से पूछताछ करेगी। रविवार देर शाम तक टीम जनपद में नहीं पहुंची थी। देर शाम तक युवक के खिलाफ कोई लिखा पढ़ी भी नहीं की गई थी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button