Bareilly News: ब्लैक कॉफी सद्दाम की पसंद, एसटीएफ ने कैफे जाकर भी ढूंढा
बरेली। माफिया अतीक के भाई अशरफ के साले सद्दाम की पसंदीदा चीजों व अड्डों के बारे में भी एसटीएफ की बरेली यूनिट ने काफी पड़ताल की थी। गर्लफ्रेंड के साथ ही ब्लैक कॉफी की दीवानगी ने भी सद्दाम को पकड़ने में टीम को सफलता की डगर दिखाई।
एसटीएफ ने पता किया था कि सद्दाम को ब्लैक कॉफी पसंद है। किसी भी शहर में रहे, वह कैफे में कॉफी पीने जरूर जाता था। एसटीएफ ने दिल्ली, मुंबई व मैसूर के कैफे में जाकर निगरानी की और संबंधित स्टाफ को फोटो दिखाकर सद्दाम के बारे में जानकारी मांगी। सूत्र बताते हैं कि दिल्ली के एक कैफे में सद्दाम की पहचान से ही उसकी लोकेशन का सिरा मिला। इसके बाद ही उसे बुधवार रात दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया और बरेली लाने के बाद उसे जेल भेज दिया।
सद्दाम को एक महंगे ब्रांड की सिगरेट उसकी पसंद है। शराब से वह दूर ही रहा है, हालांकि पीने वालों की संगत से गुरेज नहीं था। जिम जाना और लड़कियों से दोस्ती भी उसका शौक रहा।



