बरेली

Bareilly News: धुनों से गूंजा आईएमए भवन, गीतों पर थिरके डॉक्टर

Connect News 24

बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बरेली शाखा के सत्र 2022-23 रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समाप्त हुआ। आईएमए भवन में आयोजित कार्यक्रम में देर रात तक डॉक्टर और उनके परिजन दिल्ली के बैंड की धुन और गीतों पर थिरकते रहे। डॉक्टरों ने गीत सुनाकर समां बांधा।

शनिवार को आईएमए अध्यक्ष डॉ. विनोद पागरानी की ओर से रंगारंग समापन समारोह ”लेट्स बी टुगेदर वंस मोर” आयोजित हुआ। इसमें दिल्ली के देसी हसलर्स बैंड के कलाकारों ने प्रस्तुति दीं। इससे पहले डॉ. पागरानी ने साल भर में किए गए कार्यों को साझा किया। इस दौरान सांसद संतोष गंगवार, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार, महापौर डॉ. उमेश गौतम, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्या, मीरगंज विधायक डीसी वर्मा, फरीदपुर विधायक श्याम बिहारी लाल समेत भाजपा के अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

रविवार से निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे। कार्यक्रम में डॉ. गौरव गर्ग, डॉ. सचिन अग्रवाल, डॉ. आईएस तोमर, डॉ. अजय भारती, डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. मुरली मनोहर, डॉ. सुदीप सरन, डॉ. रवीश अग्रवाल, डॉ. अनूप आर्य अन्य मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button