पीलीभीत

Pilibhit News: आढ़त के मुनीम की पिटाई कर 40 हजार रुपये लूटे

Connect News 24

पूरनपुर। आढ़त बंद कर घर लौट रहे मुनीम गांव भगवंतापुर निवासी अनवार की पिटाई कर उनसे 40 हजार रुपये लूट लिए गए। बचाने पहुंचे अनवार के पौत्र की भी पिटाई की गई। एक अन्य घटना में पूरनपुर देहात के मोहल्ला राजीवनगर निवासी मुख्तयार ने तीन हजार रुपये और चार मुर्गे छीनने का आरोप लगाया है। मुख्तयार फेरी लगाकर मुर्गे बेचते हैं।

अनवार ने बताया कि वह गांव की ही एक आढ़त पर मुनीम हैं। शुक्रवार शाम आढ़त बंद कर घर आ रहे थे, तभी गांव में सुनसान स्थान पर मिले दो युवकों ने उन्हें गालियां दी। विरोध करने पर पिटाई करके 40 हजार रुपये लूट लिए। शोर-शराबा सुनकर पहुंचे उनके पौत्र को भी पीटा गया। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी भाग गए। कोतवाल जगत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना नहीं मिली है। हलका दरोगा से जानकारी की जाएगी।

उधर, मोहल्ला राजीवनगर निवासी मुख्तयार ने बताया कि वह फेरी लगाकर मुर्गे बेचते हैं। शनिवार को गांव पिपरिया दुलई से फेरी लगाकर लौटते समय रास्ते में दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और मुर्गे के दाम पूछे। आरोप है कि इसके बाद युवकों ने उनसे तीन हजार रुपये चार मुर्गे छीन लिए। उन्होंने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button