Pilibhit News: सांसद वरुण दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगे पीलीभीत
पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी दो दिवसीय दौरे पर रविवार को यहां आएंगे। वह कई कार्यक्रमों में शरीक होंगे। सांसद के प्रवक्ता एमआर मलिक ने बताया कि सांसद रविवार सुबह करीब नौ बजे खमरिया पुल पर पहुंचेगे, जहां कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वह अमरिया ब्लॉक क्षेत्र के गांव जंगरौली आशा, उगनपुर, सिक्लापुर, धनकुनी, धनकुना व चेहलोरा आदि में जनसंवाद करेंगे।
दोपहर बाद वह मरौरी ब्लॉक के गजरौला में सिख समाज के लोगों के साथ संवाद करेंगे। बाद में पूरनपुर ब्लॉक के ग्राम उदयकरनपुर ढक्का चाट, खिरकिया बरगदिया, चंदिया हजारा आदि गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में शरीक होंगे। सांसद दो अक्तूबर को सुबह शंकर साल्वेंट पर जन समस्याएं सुनेंगे। उसके बाद वह बिलसंडा के रम्पुरा नत्थू, पैतबोझी, इलाहबांस, पकड़िया ता. दियूरिया, सनगवां, बड़ागांव, गुलड़िया ता. सुजनी, पिपरिया संजरपुर, अकबराबाद, कनपरी, जमुनिया आदि गांवों में जन संवाद कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे।