Budaun News: मलेरिया के दो, डेंगू का एक संक्रमित मिला

बेहटा गुसाई में लगे स्वास्थ्य कैंप में दवा लेते मरीज। स्रोत-स्वास्थ्य विभाग
बदायूं। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को जिले में बिल्सी के बेहटा गुसाई, सालारपुर के वनगढ़, दातागंज के गनगोला, जगत के रिजौला, कादरचौक, समरेर में स्वास्थ्य शिविर लगाए। सीएमओ के अनुसार बिल्सी के बेहटा गुसाई में मलेरिया पीवी तो जगत के रिजौला में एक डेंगू संक्रमित मिला है। इसके अलावा वेलनेस सेंटर पर भी मलेरिया पीवी का एक मरीज मिला है।
–
जिन गांवों में बुखार से मौत होने की बात कहीं जा रही है। वहां पर टीम को भेजकर मौत की वजह जानी जाएगी।
-डॉ. प्रदीप कुमार वार्ष्णेय, सीएमओ