बदायूं

Budaun News: विधायक ने मां काली के मंदिर में की पूजा-अर्चना

Connect News 24

MLA worshiped in the temple of Maa Kali

बिल्सी के एक मंदिर में पूजा-अर्चना करते विधायक हरीश शाक्य। संवाद

बिल्सी। विधायक हरीश शाक्य ने पार्टी के निर्देश पर चलाए जा रहे अनुसूचित बस्ती संपर्क अभियान के तहत क्षेत्र के गांव ढकपुरा मीरापुर में प्रसिद्ध मां काली के मंदिर में पूजा-अर्चना की। विधायक ने बताया कि 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक भाजपा पूरे देश में सेवा पखवाड़ा मना रही है। जिसके तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने अनुसूचित बस्ती संपर्क अभियान के तहत ग्राम पंचायत ढकपुरा मीरापुर में संपर्क कर लाभार्थियों से वार्ता की। इस मौके पर उदयवीर दिवाकर, सत्यदेव आर्य, देवसिंह, प्रेमपाल, हरीबाबू आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button