Budaun News: ‘जो राम को लाए हैं…हम उनको लाएंगे’ सुन झूम उठे श्रद्धालु

बिसौली के मदनलाल इंटर कॉलेज में भजन सुनाते कन्हैया मित्तल। संवाद
भजन गायक कन्हैया मित्तल ने बहाई भक्ति की बयार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिसौली। जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे… भजन को सुनकर शनिवार रात यहां पूरा पंडाल जय श्रीराम के उदघोष से गूंज उठा। इसके बाद प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल ने एक के बाद एक भजन गाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
नगर के मदनलाल इंटर कॉलेज में हुए श्री श्याम सेवादार परिवार की ओर से आयोजित श्याम संकीर्तन में खाटू श्याम के भक्त कन्हैया मित्तल ने अपने भजनों से धूम मचा दी। शुरुआत उन्होंने मां शारदा और प्रथम पूज्य गणेशजी की स्तुति से की। फिर दो चार भजनों के बाद ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे’ भजन की तान छेड़ी तो पंडाल में मौजूद सभी श्रद्धालु झूम उठे।
इसके बाद ‘सेठों के सेठ, खाटू नरेश’, ‘हारे का सहारा, खाटू श्याम हमारा’ का उद्घोष करते हुए कई भजन सुनाए। इस दौरान भाजपा सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, नगराध्यक्ष अक्कू रस्तोगी, सनवीर पाल, अखिलेश शर्मा, सविता शर्मा, सरिता वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

बिसौली के मदनलाल इंटर कॉलेज में भजन सुनाते कन्हैया मित्तल। संवाद