बदायूं

Budaun News: मुठभेड़ में दबोचे गए बाइक चोर जगवीर का भाई भी गिरफ्तार

Connect News 24

Brother of bike thief Jagveer who was caught in the encounter also arrested

उझानी कोतवाली में पुलिस की गिरफ्त में खड़े बदमाश। स्रोत-पुलिस

– ननाखेड़ा रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुचैटा का मामला

– पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया था बदमाश गौरव सिंह

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी (बदायूं)। मुठभेड़ में पकड़े गए बाइक चोर जगवीर के भाई शैलेंद्र को भी पुलिस ने रविवार को पकड़ लिया। उसके पास चोरी की बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में उसने जगवीर के साथ मिलकर लूट और चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकारा है। वहीं मुठभेड़ में घायल बाइक चोर गिरोह के सरगना गौरव का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

मालूम रहे कि शनिवार को बाइक चोरों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई थी जिसमें एक बदमाश गौरव ने सूजा मारकर तीन पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया था। बाद में पुलिस फायरिंग में वह घायल हो गया। पुलिस ने गौरव और उसके साथ जगवीर को पकड़ा था। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने रविवार को उसहैत थाना क्षेत्र के गांव मुगर्रा नगला निवासी शीलेंद्र को कछला के पास चोरी की बाइक के साथ पकड़ा। वह जगवीर का छोटा भाई है। यह बाइक उसने पिछले दिनों कांवड़ मेला के दौरान कछला से चुराई थी।

शीलेंद्र और जगवीर आसपास जिलों के बदमाशों से मिलकर लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। उसके भाई जगवीर का कासगंज जिले में सहावर थाना क्षेत्र के गांव बड़ारीकलां निवासी बदमाश गौरव सिंह पुत्र विजय सिंह से नजदीकी संबंध रहा है। वह होमगार्ड में प्लाटून कमांडर विजय का बेटा है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद जगवीर और शीलेंद्र को कोर्ट में पेश किया गया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

चोर गिरोह का सरगना है गैंगस्टर गौरव सिंह

पुलिस मुठभेड में गोली लगने से घायल कासगंज जिले में सहावर थाना क्षेत्र के गांव बड़ारीकलां निवासी गौरव सिंह बाइक चोर गिरोह का सरगना है। उसका आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। सहावर में उसके खिलाफ लूट, हत्या और जानलेवा हमले के मामले दर्ज हैं। वह एटा, बदायूं और मथुरा जिले में भी वाहन चोरी कर चुका है। एटा जिले की रिजौर पुलिस ने गौरव के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष-17 तक रिकार्ड ही पुलिस को मिल पाया है। इसके बाद गौरव ने कहां-कहां घटनाएं कीं, इसकी जानकारी की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button