पीलीभीत

Pilibhit News: दंपती ने विवाहिता को घर में बंधक बनाकर पीटा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Wed, 04 Oct 2023 12:42 AM IST

बीसलपुर। मोहल्ला हबीबुल्लाह खान सुमाली की माधवकुंज कॉलोनी में मंगलवार सुबह मकान की रंजिश को लेकर एक दंपती ने पड़ोसी विवाहिता से गालीगलौज की। विरोध करने पर बंधक बनाकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने विवाहिता को बंधन मुक्त कराके मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सीता उपाध्याय पत्नी राजेश उपाध्याय ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले दंपती से उनकी मकान को लेकर रंजिश चल रही है। मंगलवार सुबह वह मोहल्ले में अन्य महिलाओं के साथ टहल रही थीं, तभी दंपती ने उन्हें रोक लिया और गालीगलौज की। विरोध करने पर खींचकर अपने घर में ले जाकर बंधक बना लिया। लात-घूंसों और डंडों से पीटा। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करiने पर जान से मारने की धमकी दी।

विवाहिता की चीखपुकार सुनकर मोहल्ले के लोग जमा हो गए। उन्हों बंधन मुक्त करiने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाहिता को बंधन मुक्त कराया। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि सीता उपाध्याय की तहरीर पर गालीगलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और बंधक बनाने के आरोप में आलोक और उसकी पत्नी लक्ष्मी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आलोक को गिरफ्तार कर लिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button