बदायूं

Budaun News: हाईटेंशन लाइन टूटकर झोंपड़ी पर गिरी, झुलसकर गाय मरी

Connect News 24

चार गाय झुलसीं, बमुश्किल पाया जा सका आग पर काबू

संवाद न्यूज एजेंसी

दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव अंधरऊ में झोंपड़ी पर हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से आग लग गई। देखते ही देखते मकान से आग की लपटें उठने लगीं। यह देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। आग लगने से एक गाय झुलसकर मर गई, जबकि चार बुरी तरह से झुलस गईं। बाद में मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

हादसा दिन में करीब दो बजे हुआ। कल्लू ने बताया कि उसके मकान के आगे पशुओं को बांधने के लिए झोंपड़ी डाल रखी थी, वहीं बराबर में पाखड़ का पेड़ है, जिसके ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इसी लाइन के गिरने से झोंपड़ी ने आग पकड़ ली। आग की लपटें देख परिजनों के साथ ग्रामीण दौड़ पड़े और झोंपड़ी में बंधी गायों को बाहर निकाला। तब तक एक गाय मर गई, जबकि चार बुरी तरह से झुलस गईं।

ग्रामीणों का कहना है कि पावर काॅरपोरेशन कर्मियों की लापरवाही के चलते गांव में आयदिन फाॅल्ट होते है और तार टूटकर गिर जाते हैं। कई बार लिखित शिकायत भी की गई लेकिन इस ओर अधिकारियों व कर्मचारियों ने कोई ध्यान ही नहीं दिया। यही वजह रही कि हादसा हो गया। गनीमत रही कि ग्रामीणों ने तुरंत फायर ब्रिगेड कर्मियों को फोन कर मौके पर बुला लिया। जिससे समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इधर, सूचना के बाद भी तहसील से कोई अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button