रामपुर

Rampur News: लोहर्रा गांव में घुसे तेेंदुए ने पालतू पशु को बनाया निशाना, लगाया पिंजरा

Connect News 24

स्वार। तेंदुआ क्षेत्र के कई गांवों में दहशत का कारण बना हुआ है। तेंदुआ करीमपुर गांव के जंगल के बाद लोहर्रा गांव में पहुंच गया जहां किसान की पशुशाला में बंधे पशु को निवाला बना लिया। इस घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जहां उसने पिंजरा लगा दिया है।

तेंदुए की दहशत को लगभग एक साल होने को है। कहीं न कहीं दिखाई देने और पशुओं पर हमला करने की घटनाएं कुछ अंतराल के बाद हो रही हैं। करीमपुर और रहमतंग के जंगलों में तेंदुआ दिखाई दिया था। दो सप्ताह पहले पकड़ में आने के बावजूद यहां के लोगों को तेंदुए के शावक और तेंदुआ अकसर दिखाई दे रहा है। वन विभाग ने यहां पिंजरा भी लगाया लेकिन पकड़ में नहीं आया।

सोमवार को तड़के लोहर्रा गांव में विश्वास शर्मा की पशुशाला में बंधे गोवंशीय पशु के ताजा अवशेष देखकर कर पशुपालक सन्न रह गया। तेंदुए ने उसका शिकार किया और भूख मिटाकर भाग गया। इस घटना की जानकारी मिलने पर तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए और दहशत में पड़ गए। पशुपालक ने वन विभाग को सूचना दी जिसके चलते दरोगा शील कुमार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने पशुशाला के निकट पिंजरा स्थापित कर दिया और उसमें बकरी बांध दी। इस बीच इस घटना से ग्रामीणों में दहशत है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button