बरेली

Bareilly News: छेड़छाड़ के विरोध पर युवती पर फेंका केमिकल

Connect News 24

बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में शोहदे से परेशान युवती ने उसे जेल भिजवा दिया, लेकिन जमानत पर छूटकर आए आरोपी ने अपने साथियों ने रात में उसके घर में घुसकर मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाया। इनमें से एक ने कोई केमिकल फेंक दिया।

युवती ने बताया कि वह एक दुकान पर नौकरी करती है। पड़ोसी अंकुश पटेल ने 29 अप्रैल को उससे छेड़खानी की। अंकुश के पांच साथी भी साथ थे। युवती के ताऊ ने विरोध किया तो उन्हें पीट दिया। तब युवती ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने अंकुश को जेल भेज दिया। युवती के मुताबिक अंकुश के साथी और परिजन समझौते का दबाव बना रहे थे। जेल से छूटने पर शुक्रवार रात अंकुश पटेल, अरविंद पटेल और उनके चार साथी युवती के घर में घुस आए और गालीगलौज की।

अंकुश ने कोई केमिकल उस पर फेंक दिया। इससे उसके शरीर में जलन होने लगी। उसने धमकी दी कि अगर मुकदमे में फैसला नहीं किया तो उसे जान से हाथ धोना पड़ेगा। युवती के परिजनों ने ””मकान बिकाऊ है”” लिखकर पोस्टर सुबह घर के बाहर चस्पा कर दिया। युवती ने सुभाषनगर थाने जाकर तहरीर दे दी, पुलिस ने अंकुश, अरविंद व चार अन्य पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर विवेचना कर गिरफ्तारी की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button