पीलीभीत

Pilibhit News: बांसखेड़ा में घर की गोशाला में घुस आए बाघ ने गाय को मार डाला

Connect News 24

Barkheda Chairman's wife beaten with slippers

आसपुर जमुनिया में खेतो में घूमता बाघ । स्रोत – ग्रामीण

कलीनगर। बांसखेड़ा क्षेत्र के आसपास बाघ की दहशत जारी है। रविवार की सुबह क्षेत्र में ही एक घर की गोशाला में घुसकर बाघ ने गाय को मार दिया। गोशाला में चारपाई डालकर सो रहा किसान बाल-बाल बच गया। बाघ की मौजूदगी से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व से सटे माधोटांडा क्षेत्र के मथना, रानीगंज, बासखेड़ा क्षेत्र में बाघों की दहशत है। दस दिन पूर्व से एक बाघ बांसखेड़ा गांव के आसपास डेरा जमाए है। शनिवार रात बाघ बांसखेड़ा के निकट सुखदेव सिंह के फार्म हाउस पर पहुंच गया। घर के बाहरी भाग में बनी गोशाला से एक गाय को खींच ले जाकर मार दिया। पास में ही चारपाई डालकर सो रहा किसान सुखदेव बाल बाल बच गया।

सुखदेव सिंह ने बताया कि वह घर के बाहरी भाग में बनी गोशाला में चारपाई डालकर लेटे थे। शनिवार रात करीब 11 बजे खेतों की ओर से आया बाघ घर की गोशाला में पहुंच गया। पालतू गाय पर हमला कर दिया। गाय रस्सी तोड़कर भागी। पीछा करते हुए बाघ ने धान के खेत में गाय को गिरा दिया और उसे मार डाला। घटना के बाद रविवार सुबह मौके पर भीड़ जमा हो गई। गाय पर हमले को देखकर सुखदेव सिंह सहमे हुए हैं। उनका कहना है कि वह चारपाई पर ही लेटे थे। ऐसे में बाघ उन पर भी हमला कर सकता था। पूर्व प्रधान बलविंदर सिंह का कहना है कि बाग क्षेत्र में लगातार दहशत फैलाए हुए हैं। एक के बाद एक मवेशी को मार रहा है। ऐसे में विभाग को जल्द रेस्क्यू कर बाघ को पकड़ने की जरूरत है।

आसपुर में भी एक मवेशी को मारा

आसपुर गांव में भी बाघ ने एक मवेशी को मार दिया। खेत में सिंचाई कर रहे आसेराम भी बाल-बाल बच गए। बाघ क्षेत्र में घूम रहा है। ग्रामीणों ने बाघ की वीडियो भी बनाई है। क्षेत्र में दहशत है। वन दरोगा स्तर के वनकर्मी निगरानी में जुटे हैं।

डगा गांव के नजदीक एक साथ दिखे चार बाघ

कलीनगर। बराही रेंज से डगा गांव के आसपास भी बाघों की सक्रियता देखी जा रही है। रविवार शाम आबादी के निकट एक साथ चार बाघों की चहलकदमी देखी गई। खेत की ओर पहुंचे ग्रामीणों की बाघों के कुनबे पर नजर पड़ी तो खलबली मच गई। भगदड़ के बीच गांव पहुंचकर लोगों को जानकारी दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद वन विभाग की क्षेत्रीय टीम भी मौके पर पहुंच गई। रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि जानकारी के बाद निगरानी शुरू कर दी गई है। संवाद

आसपुर जमुनिया में खेतो में घूमता बाघ । स्रोत - ग्रामीण

आसपुर जमुनिया में खेतो में घूमता बाघ । स्रोत – ग्रामीण


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button