पीलीभीत

Pilibhit News: बरखेड़ा चेयरमैन की पत्नी पर कसी फब्तियां, चप्पलों से पीटा

Connect News 24

बरखेड़ा। मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई बरखेड़ा चेयरमैन की पत्नी पर कस्बे के ही युवक ने फब्तियां कसना शुरू कर दीं। इसके बाद उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। इस पर वहां हंगामा हो गया।

बरखेड़ा के चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल की पत्नी ममता ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि वार्ड नंबर पांच का रहने वाला एक व्यक्ति उनके व उनके पति के बारे में सोशल मीडिया व समाज में अभद्र टिप्पणी करता रहता है। शनिवार की सुबह 11 बजे वह कस्बे में ही स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने के लिए गई थीं। इसी दौरान उक्त युवक वहां पर बैठा हुआ था। जैसे ही वह मेडिकल स्टोर पर पहुंचीं युवक उन्हें देखकर फब्तियां कसने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो युवक गाली गलौज करने लगा। इसके बाद हाथापाई शुरु कर दी।

आरोप है कि युवक ने उनके गले में पड़ीं दो तोले की सोने की चेन भी छीन ली। आसपास मौजूद लोगों ने जैसे तैसे मामले को शांत कराया। मामले की जानकारी लगते ही भीड़ एकत्र हो गई। वहीं आरोपी युवक ने भी थाने में तहरीर देकर चेयरमैन की पत्नी पर मारपीट का आरोप लगाया है।

घटना का एक वीडियो भी हो रहा वायरल

चेयरमैन की पत्नी के मामले की तहरीर देने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें चेयरमैन की पत्नी नगर स्थित मेडिकल स्टोर पर पहुंचती हैं। थोड़ी देर के बाद वहां बैठे युवक की चप्पलों से पिटाई शुरु कर देती हैं। इसके बाद मेडिकल स्वामी दोनों लोगों को समझाकर अलग करता हुआ दिखाई दे रहा है।

पिछले काफी लंबे समय से युवक के द्वारा फेसबुक के माध्यम से मेरे ऊपर अभद्र टिप्पणी की जा रही थी। पत्नी वहां से गुजर रही थीं। इस दौरान युवक से बात करने के लिए रुक गई। तभी दोनों लोगों में कहासुनी हो गई। – श्याम बिहारी भोजवाल, चेयरमैन बरखेड़ा


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button