बरेली

UP: इस जिले में बाहरी पशुओं के प्रवेश पर रोक, छुट्टा छोड़ने वाले पशुपालकों के खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट

Connect News 24

If animals roaming on the streets report will be filed against the animal owner

सड़क पर घूमते गोवंश
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बार-बार चेतावनी के बावजूद पशुओं को सड़कों पर छोड़ रहे लोगों पर सख्ती की तैयारी है। ऐसे लोगों पर खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज होगी। यह निर्देश रविवार को विकास भवन में आयोजित बैठक में डीएम रविंद्र कुमार ने संबंधित अफसरों को दिए।

बैठक में बताया गया कि पिछले साल 525 पशु लंपी रोग की चपेट में थे, जिनमें से छह की मौत हुई थी। डीएम ने पुलिस, मजिस्ट्रेट, एसपी यातायात, जीएसटी विभाग के अफसरों को जिले से बाहर के पशुओं के प्रवेश पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए कहा। 

पशुओं को छुट्टा छो़ड़ने वालों पर होगी कार्रवाई 

उन्होंने कहा कि ग्रामीण, शहरी क्षेत्रों में जो लोग पशुओं को छुट्टा छोड़ रहे हैं। पहले उन्हें जागरूक करें, न मानने वालों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट होगी। गोशाला में उचित व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने पशुओं के टीकाकरण, गोशाला में नियमित पशुओं की निगरानी, बछड़े-बछिया को अलग रखने, ईयर टैगिंग सौ फीसदी कराने के निर्देश दिए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button