पीलीभीत

Pilibhit News: किसान नेता के बाद कई किसानों ने जलाई पराली

Connect News 24

पूरनपुर। किसान नेता के पराली जलाने के बाद से कई अन्य किसानों ने भी अपनी पराली जलाना शुरू कर दी है। उधर, किसान नेता के पराली जलाने के मामले में अफसर हल्का लेखपाल और कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर भिजवाने पर मंथन कर रहे हैं।

यहां बता दें कि गांव मुझा कलां निवासी किसान नेता बलजिंदर सिंह ने रविवार को अपने पांच एकड़ खेत में पराली जलाई थी। किसान नेता के पराली में आग लगाने और पराली जलाना प्रतिबंधित नहीं है आदि का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। तहसीलदार हबीबउर रहमान अंसारी का कहना था कि पराली जलाने वाले किसान नेता पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जिसकी वसूली शीघ्र कराई जाएगी।

किसान नेता के पराली जलाने के बाद सोमवार को गांव मुझा के ही कई किसानों ने खेतों में खड़ी पराली जलाई। उधर, किसान नेता के पराली जलाने पर उसके खिलाफ हल्का लेखपाल और कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दिलाने को मंथन किया जा रहा है। प्राविधिक सहायक अमन कुमार ने बताया कि संयुक्त रूप से तहरीर तैयार की गई है, लेकिन तहरीर पुलिस को देने को लेकर अभी मंंथन चल रहा है। उधर, किसान नेता बलजिंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार को फिर खेत से धान कटवाने के बाद पराली को जलाया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button