पीलीभीत
Pilibhit News: इलेक्ट्राॅनिक्स की दुकान से 50 हजार का सामान चोरी
पीलीभीत। इलेक्ट्राॅनिक्स की दुकान से चोरों ने 50 हजार रुपये का समान चोरी कर लिया। व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छोटा खुदागंज निवासी बबलू की युवक संघ पुस्तकालय के पास इलेक्ट्राॅनिक्स की दुकान है। रविवार रात नौ बजे वह दुकान बंदकर घर चले गए। साेमवार की सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो उन्हें ताले टूटे मिले। इसके बाद उन्होंने अंदर जाकर देखा तो करीब 50 हजार रुपये का सामान गायब था। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद



