शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: घर से लापता किशोरी का शव बाग में लटका मिला, हत्या का आरोप

Connect News 24

Dead body of a girl missing from home found hanging in the garden, accused of murder

शाहजहांपुर में मौका-मुआयना करती परौर पुलिस। स्त्रोत-जागरुक पाठक

शाहजहांपुर। परौर थाना क्षेत्र के गांव दमुलिया निवासी प्रमोद कुमार की 16 वर्षीय पुत्री पूजा का शव पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। वह रात करीब एक बजे से घर से गायब हो गई थी। उसके कपड़े तालाब के पानी से भीगे थे। पैरों की एड़ियों में काई लगी मिलने पर परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने दो मोबाइल भी बरामद किए हैं, जिनमें दो संदिग्ध नंबर मिलने की बात प्रकाश में आई है।

खेती करने वाले प्रमोद कुमार की बेटी पूजा शनिवार की रात अपनी मां सूरजश्री के साथ कमरे में लेटी थी। रात करीब एक बजे प्रमोद जागे तो उन्हें घर की बिजली गुल मिली।

मकान के बाहर स्ट्रीट लाइट जलाई तो पूजा अपनी चारपाई पर नहीं थी। उन्होंने पूरे मकान में तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। प्रमोद ने बताया कि वह लेट गए। सुबह करीब पांच बजे भाई के साढू हरिओम ने फोन कर पूजा का शव गांव से चार सौ मीटर की दूरी पर रामतीर्थ के बाग में लटका मिलने की जानकारी दी।

परिजन रोते-बिलखते हुए तुरंत मौके पर पहुंचे। शव मृतका के दुपट्टे के फंदे से लटका था। सूचना पर पुलिस ने शव को नीचे उतारा। प्रमोद कुमार ने बताया कि बेटी के कपड़े पानी से भीगे थे। एड़ियों में काई भी लगी थी। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

पूजा के पास मिले दो मोबाइल

प्रमोद ने बेटी को मोबाइल नहीं दिया था। जबकि उसके पास दो मोबाइल निकले। पुलिस ने दो संदिग्ध नंबर भी प्राप्त किए।

शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के परिजन की तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

– संजीव वाजपेयी, एसपी देहात

शाहजहांपुर में मौका-मुआयना करती परौर पुलिस। स्त्रोत-जागरुक पाठक

शाहजहांपुर में मौका-मुआयना करती परौर पुलिस। स्त्रोत-जागरुक पाठक


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button