शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: युवक को गले में भाला मारकर किया घायल

Connect News 24

तिलहर। कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गले में भाला मारकर घायल कर दिया।

पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के गांव बख्तियारपुर निवासी दोदराम का आरोप है कि गांव के कल्लू सिंह पुत्र रघुवीर सिंह तथा झब्बू सिंह पुत्र रूप सिंह ने प्रार्थी की कूड़ा डालने की जगह पर कब्जा करने की नीयत से रविवार की सुबह सात बजे अपना कूड़ा डाल दिया। आरोप है कि जब उसने इस बात का विरोध किया तब झब्बू सिंह ने उसे गांव के देवस्थान के पास पकड़ लिया तथा गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान कल्लू ने आकर उसके गले में भाला मारकर उसे घायल कर दिया। बताया कि इस दौरान उसकी पत्नी पंचदेवी उसे बचाने आई तब आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button