पीलीभीत

Pilibhit News: नई पेंशन नीति अच्छी तो इसे नेताओं को दें

Connect News 24

Don't come for treatment today, medical college doctors will boycott work

​शिक्षक लालकरन ।

पीलीभीत। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर दो अक्तूबर को दिल्ली में हुए आंदोलन के बाद से लगातार एनपीएस (राष्ट्रीय पेंशन योजन) का विरोध जारी है। जिले में बेसिक और माध्यमिक के करीब पांच हजार से अधिक शिक्षक पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर नई पेंशन नीति अच्छी है तो वह नेताओं को दी जाए।

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अलग-अलग विभागों के संगठनों की ओर से लगातार विरोध जारी है। इसको लेकर एक बड़ा आंदोलन दिल्ली में दो अक्तूबर को हुआ था। इसमें जिले से भी स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य विभागों के लोग शामिल हुए थे। इसमें सर्वाधिक संख्या सफाई कर्मियों की थी। शिक्षा विभाग से भी लोग कई बसों से दिल्ली गए थे। जिले में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के करीब पांच हजार शिक्षक हैं। यह सभी लोग लगातार पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होती है तब तक विरोध जारी रहेगा।

न्यू पेंशन नीति पेंशन नहीं, मात्र सरकार का छलावा है। अगर यह पेंशन अच्छी है तो इसे नेताओं पर ही लागू किया जाए। हम लोगों को पुरानी पेंशन ही दी जाए। -लाल करन, जिला अध्यक्ष, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ

पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। यही मात्र एक रिटायर्ड होने के बाद सहारा होती है। सभी संगठन इसी मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।- ब्रजेश शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ

शिक्षक लालकरन ।

शिक्षक लालकरन ।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button