बदायूं

Budaun News: 551 दिन की पैदल यात्रा पर निकले राहुल का स्वागत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Tue, 10 Oct 2023 01:29 AM IST

Welcome to Rahul who set out on a 551 day walking journey

वजीरगंज पहुंचने पर पुजारी राहुल शर्मा का स्वागत करते नगरवासी। संवाद

वजीरगंज। जनकल्याण तथा भारतीय सेनाओं की सलामती की भावना को लेकर बारह ज्योतिर्लिंग सहित विभिन्न तीर्थस्थलों के दर्शनों को 551 दिन की पैदल यात्रा पर निकले पुजारी राहुल शर्मा के रविवार की रात नगर पहुंचने पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। काली मंदिर पर रात्रि विश्राम के दौरान उन्होंने अपनी यात्रा के उद्देश्य तथा अब तक 132 दिनों की यात्रा के संस्मरण भी साझा किए।

इस्लामनगर के ग्राम पिवारी स्थित नाग देवता मंदिर के पुजारी राहुल शर्मा ने 30 मई को अपनी पदयात्रा का नाग देवता मंदिर से शुभारंभ किया था। इस यात्रा में वह 12 ज्योतिर्लिंग के अलावा विभिन्न तीर्थस्थलों के साथ नेपाल स्थित भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन भी करेंगे। तिरंगा हाथ में लेकर कुल 551 दिन की पैदल यात्रा का लक्ष्य लेकर निकले राहुल ने बताया कि अब तक वह 132 दिनों की यात्रा कर चुके हैं, जिसमें माता वैष्णो देवी, बाबा अमरनाथ, केदारनाथ तथा खाटूश्याम के दर्शन कर 4000 किमी की यात्रा पूरी हो चुकी है। यहां से वह सीधे नेपाल जाकर पशुपति नाथ के दर्शन करेंगे, उसके बाद सभी ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करेंगे। बताया कि इस यात्रा में 12551 किमी की दूरी पैदल तय करेंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button