Budaun News: हाईवे की आधी सड़क खोदकर पुलिया निर्माण, हादसे की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 10 Oct 2023 01:27 AM IST

एफएम हाईवे पर चल रहा पुलिया निर्माण का कार्य। संवाद
बदायूं। भगवतीपुर क्षेत्र में एमएफ हाईवे की आधी सड़क खोदकर पीडब्ल्यूडी के क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण करा रहा है। इससे रास्ता संकरा हो गया है। खुली सड़क पर बल्लियां और उन पर रेडियम जरूर जरूर लगाई गई है लेकिन रात के समय ये बल्लियां दिखाई नहीं देतीं। निर्माण से अंजान चालक हादसे का शिकार हो सकते हैं। शनिवार को ही एक बाइक सवार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बच गया। मामले की जानकारी के लिए कई बार एक्सईएन मनीष सिंह को मोबाइल फोन पर कॉल की गई लेकिन उनका फोन नहीं उठा।



