बदायूं

Budaun News: अगले साल नए रंग-रूप में दिखेगा उझानी रेलवे स्टेशन

Connect News 24

Ujhani railway station will be seen in a new look next year

उझानी में रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का चल रहा काम। संवाद

उझानी (बदायूं)। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे उच्चीकरण और कायाकल्प के कार्यों ने अब रफ्तार पकड़ ली है। करीब 4.60 करोड़ रुपये की लागत से होने पर वाले कार्य के तहत अब तक प्लेटफार्म के उच्चीकरण और प्रतीक्षालय समेत नए बुकिंग कक्ष का काम आधे से ज्यादा पूरा हो चुका है। निर्माण कार्य इसी गति से होता रहा तो अगले साल मार्च तक स्टेशन चकाचक हो जाएगा।

केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूर्वोत्तर रेलवे के जिन 17 स्टेशनों का कायाकल्प होना है, उनमें उझानी रेलवे स्टेशन भी शामिल है। प्लेटफार्म के उच्चीकरण के लिए करीब एक करोड़ रुपये पहले ही अवमुक्त हो गए थे। इसके बाद प्लेटफार्म की ऊंचाई ब्राडगेज लाइन की ट्रेनों के अनुरूप की जा रही है। प्लेटफार्म पर प्याऊ से लेकर यात्रियों को सुविधाजनक बेंचें भी उपलब्ध होंगी। परिसर के कायाकल्प के लिए 3.60 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।

इसमें परिसर के पुराने मुख्य द्वार को बंद कर उसके दोनों ओर नये द्वार बनने हैं। इनमें एक से प्रवेश तो दूसरा निकास के लिए रहेगा। परिसर में नया प्रतीक्षालय, नई टिकट खिड़की, पार्किंग और उसके कक्ष के अलावा अत्याधुनिक शौचालय भी तैयार हो रहा है। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए विभागीय स्तर से समयसीमा भी तय कर दी गई है। निर्माण कार्य की रफ्तार पर ब्रेक न लगा तो कायाकल्प का काम मार्च 2024 तक पूरा हो जाएगा। पिछले दिनों विभागीय अफसरों की टीम ने निर्माण कार्य का जायजाभभी लिया था।

उच्चकोटि के सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

कायाकल्प का काम पूरा होने के दौरान ही प्लेटफार्म, प्रवेश और निकास द्वार से लेकर टिकट खिड़की के आसपास उच्चकोटि के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्रत्येक दिशा में मूवमेंट करते रहने वाले ये सीसीटीवी कैमरे स्टेशन मास्टर कक्ष से अटैच होंगे। ताकि परिसर में यात्रियों से लेकर अन्य गतिविधियों पर स्टेशन मास्टर नजर रख सकें।

वर्जन

उझानी रेलवे स्टेश के कायाकल्प का काम तेजी चल रहा है। अफसर भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। मार्च-2024 तक उच्चीकरण और कायाकल्प का काम पूरा होने की उम्मीद है। ऐसा भी हो सकता है कि एक-दो महीना और लग जाए। – राजेंद्र सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, इज्जतनगर मंडल


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button