Shahjahanpur News: बिना कार्य के कलक्ट्रेट में घूमने पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:43 AM IST

डीएम उमेश प्रताप सिंह अभिलेखागार का निरीक्षण करते हुए। प्रशासन
शाहजहांपुर। डीएम ने बुधवार को कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिना कार्य के कलक्ट्रेट में घूमने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला पंचायत कार्यालय के गेट के पास गंदगी व घास जमी देखकर नाराजगी जताई। साफ-सफाई करवाने के लिए कहा।
डीएम उमेश प्रताप सिंह सबसे पहले न्यायिक अभिलेखागार पहुंचे। अव्यवस्थित दस्तावेजों को ढंग से रखने के लिए कर्मचारियों से कहा। उपस्थित लोगों से आ रही समस्याओं के बारे में पूछा। राजस्व अभिलेखागार में कर्मचारियों के कार्यों के बारे में जानकारी ली। दस्तावेज अव्यवस्थित मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने एडीएम वित्त एवं राजस्व को अभिलेखागारों का मुआयना करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

