बदायूं

Budaun News: श्रीराम मंदिर निर्माण का पांच सौ साल का इंतजार हुआ खत्म

Connect News 24

The wait of five hundred years for the construction of Shri Ram temple is over

शहर में वीएचपी व बजरंग दल ने निकाली शौर्य जागरण यात्रा। संवाद

बदायूं। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से निकाली जा रही शौर्य जागरण यात्रा बुधवार को बदायूं पहुंची। यात्रा में शामिल लोगों का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया। यात्रा आगरा से शुरू होकर बुधवार को वितरोई मोड़, नवीन मंडी, मेडिकल कॉलेज से होती हुई हनुमान मंदिर पहुंची। यहां हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

इसके बाद यात्रा लालपुल तिराहा व कलक्ट्रेट होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज स्थित सभास्थल पर पहुंची। यहां प्रांतीय सहमंत्री राकेश त्यागी, प्रांत गोरक्षा प्रमुख गंगाप्रसाद, प्रांतीय मठ मंदिर प्रमुख जगपाल ने मां भारती के चित्र के समक्ष पुष्प चढ़ाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

मुख्य वक्ता ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण की संकल्पना के पूर्ण होने पर यह यात्रा निकाली जा रही है। वर्ष 1990 के दशक में हमने एक बड़ा संघर्ष किया है। अब 500 साल का लंबा इंतजार खत्म हुआ है। अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के कपाट खुलने वाले हैं।

इसके बाद यात्रा परशुराम चौक, दिनेश चौक, नई सराय होते हुए हर प्रसाद मंदिर से आंवला की ओर प्रस्थान कर गई। इस दौरान शहर में कई स्थानों पर यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला संयोजक शांतनु दुबे, वेदप्रकाश, नीरज रस्तोगी, उज्ज्वल गुप्ता, डीएन शर्मा, राजेश बाबू, घनश्याम, हरिओम पाठक, मयूर गुप्ता नीरज कोचर आदि मौजूद रहे।

शहर में वीएचपी व बजरंग दल ने निकाली शौर्य जागरण यात्रा। संवाद

शहर में वीएचपी व बजरंग दल ने निकाली शौर्य जागरण यात्रा। संवाद

शहर में वीएचपी व बजरंग दल ने निकाली शौर्य जागरण यात्रा। संवाद

शहर में वीएचपी व बजरंग दल ने निकाली शौर्य जागरण यात्रा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button