Budaun News: स्वास्थ्य विभाग सिर्फ लार्वा नष्ट कर रहा… डेंगू जिंदगियां, छह और ने गंवाई जान

निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराते डेंगू पीड़ित मरीज। संवाद
बदायूं। ब्लॉक जगत के गांव मोहम्मदनगर सुलरा में पांच दिन में डेंगू से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि उझानी में एक छात्र व दबतोरी में एक ग्रामीण ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा तमाम लोग बुखार की चपेट में है, जो निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। डॉक्टर इन्हें भी डेंगू से पीड़ित बता रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रयास सिर्फ लार्वा नष्ट करने के लिए छिड़काव कराने तक ही सीमित हैं।
मोहम्मद नगर सुलरा निवासी हरप्यारी (55) पत्नी दुर्विजय शाक्य की छह अक्तूबर को बुखार के कारण मौत हो गई, वहीं अगले दिन गांव की आरती देवी (25) पत्नी राजबहादुर वर्मा ने भी बुखार के कारण दम तोड़ दिया। आरती को डॉक्टरों ने डेंगू संक्रमित बताया था, इसके बाद परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
इसी गांव में नौ अक्तूबर को 70 वर्षीय गुलफाम को डेंगू की पुष्टि हुई। उन्होंने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गांव के ही 26 वर्षीय अवनीश मौर्य को चार दिन पहले बुखार आने पर जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई। युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में 40 दिन में 10 लोगों की डेंगू की चपेट में आकर मौत हो चुकी है।
उझानी। मिल कंपाउंड निवासी 22 वर्षीय सचिन यादव पुत्र योगेंद्र यादव की मंगलवार देर रात बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई। सचिन को छह दिन पहले बुखार आया था। परिजन उन्हें लेकर पहले सहसवान गए, फिर बरेली में भोजीपुरा के अस्पताल में भर्ती करा दिया। जांच में उसे डेंगू बताया गया। गांव अहीरवारा के मूल निवासी सचिन बीए का छात्र था।
दबतोरी। आसफपुर के गांव लक्ष्मीपुर निवासी बनवारी लाल (56) को तीन दिन पहले बुखार आया था। उनका गांव में ही निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा था। बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
निजी लैब में डेंगू, स्वास्थ्य विभाग की जांच में वायरल
दबतोरी। आसफपुर के गांव लक्ष्मीपुर में सौ से अधिक लोग डेंगू की चपेट में बताए जा रहे हैं, जो निजी चिकित्सकों के यहां इलाज करा रहे हैं। इस गांव में मां बेटे समेत पांच लोगों की मौत की खबर के बाद बुधवार को आसफपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज शर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची, जहां टीम ने 126 बुखार पीड़ित लोगों की मलेरिया तथा 36 लोगों की डेंगू जांच की। टीम को इनमें से एक भी डेंगू व मलेरिया संक्रमित नहीं मिला।
डॉ. पंकज शर्मा ने बताया सभी वायरल बुखार से पीड़ित मिले हैं। इधर ग्रामीणों ने बताया कि इस समय हर घर में डेंगू के मरीज हैं लेकिन विभाग किसी को भी डेंगू संक्रमित नहीं बता रहा है। यहां एक ही परिवार के रजनी, महेंद्र पाल, राकेश कुमार, अनामिका, डीपी सागर तथा पूजा निजी डॉक्टर के यहां डेंगू का इलाज करा रहे हैं। इसको लेकर लोगों ने गांव पहुंची टीम का विरोध भी किया।
मोहम्मदनगर सुलरा में गंदगी, जलभराव से फैला संक्रमण
बदायूं । गांव मोहम्मदनगर सुलरा में गली-गली गंदगी फैली है। गांव की नालियों में जलभराव हो रहा है, जिससे डेंगू का लार्वा पनप रहा है। डेंगू का मच्छर लोगों को डंक मारने का काम कर रहा है। गांव में फैली गंदगी व जलभराव से लग रहा है कि प्रशासन की सख्ती के बाद भी ग्राम प्रधान ने गांव में सफाई कराना उचित नहीं समझा। यही कारण है कि गांव में संक्रमण फैल गया और 40 दिन में दस लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को हुई युवक की मौत के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सफाई कर्मचारी सफाई करने नहीं आता है। महीनों तक नालियां साफ नहीं हो रही हैं। मलेरिया विभाग की टीम आकर लार्वा नष्ट कराने का काम करती है और प्रधान को सफाई कराने के निर्देश देते आ रहे हैं , लेकिन सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है।
जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या बढ़कर 187 हुई
बदायूं। बुधवार को सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने मलेरिया कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी मलेरिया निरीक्षकों को दिशा निर्देश दिए। वहीं कादरचौक के लभारी गांव में लगे स्वास्थ्य कैंप में पहुंचकर मरीजों से बात की तथा कैंप में हो रहीं जांचो को देखा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम से कहा कि मरीजों का सही चेकअप कर समय से दवा देने का काम किया जाये। इधर, जिले में बुधवार को 12 गांवों में कैंप लगाकर विभाग की टीम ने 1083 मरीजों की जांच की, जिसमें 605 बुखार के मरीज मिले। एक में डेंगू की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अब जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या 187 हो गई है।

निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराते डेंगू पीड़ित मरीज। संवाद

निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराते डेंगू पीड़ित मरीज। संवाद

निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराते डेंगू पीड़ित मरीज। संवाद

निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराते डेंगू पीड़ित मरीज। संवाद

निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराते डेंगू पीड़ित मरीज। संवाद

निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराते डेंगू पीड़ित मरीज। संवाद

निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराते डेंगू पीड़ित मरीज। संवाद