बदायूं

Budaun News: महिला गैंगस्टर की 15 लाख की संपत्ति जब्त

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Thu, 12 Oct 2023 12:00 AM IST

सैदपुर (बदायूं)। वजीरगंज थाना पुलिस ने बुधवार को एक महिला गैंगस्टर की करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली। दोपहर के समय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंचे और उन्होंने मुनादी कराके महिला का मकान जब्त कर लिया। उस पर नोटिस चस्पा करा दिया गया है।

थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर निवासी शहराज पत्नी मुजाहिद के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में चल रहा है। इसमें डीएम मनोज कुमार ने उसकी 15,36,980 रुपये की संपत्ति जब्त करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत बुधवार को सीओ बिसौली सुनील कुमार, तहसीलदार बिसौली विजय कुमार और इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय उदयपुर गांव पहुंचे। उन्होंने महिला गैंगस्टर का मकान जब्त कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला शहराज संरक्षित पशुओं की हत्या के मामले में पकड़ी गई थी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button