रामपुर

Rampur News: प्रत्याशियों ने खूब लगा लिया जोर, अब मतदाताओं की बारी

Connect News 24

रामपुर। स्वार विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान बुधवार को होगा। यह सीट अब्दु्ल्ला आजम की विधायकी रद्द होने के वजह से रिक्त हुई थी। उपचुनाव में अपना दल (एस) से शफीक अंसारी, सपा से अनुराधा चौहान और पीस पार्टी से डॉ. नजिया सिद्दीकी से सहित छह प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।

2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से सपा के अब्दुल्ला आजम चुनाव जीते थे। 13 फरवरी 2023 को मुरादाबाद की कोर्ट ने उनको छजलैट प्रकरण के मुकदमे में दो साल की सजा सुना दी थी। इसके बाद 15 फरवरी को उनकी विधायक रद्द करते हुए इस सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया था। चुनाव आयोग ने इस सीट पर कर्नाटक विधानसभा के चुनाव के साथ उपचुनाव कराने का एलान किया था। उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 13 से 20 अप्रैल तक चली थी। उपचुनाव में नौ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। जिसमें से तीन प्रत्याशियों का नामांकन पत्र खारिज हो गया था। इसके बाद छह प्रत्याशी मैदान में बचे। उपचुनाव के लिए प्रचार सोमवार की शाम तक हुआ था। मंगलवार को डोर टू डोर संपर्क कर प्रत्याशियों ने अपनी बात कही। बुधवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक ईवीएम से होगा। मतदान के बाद ईवीएम रामपुर स्थित मंडी समिति के स्ट्रांग रूम में जमा कराई जाएगी। मतगणना 13 मई को होगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button