रामपुर

Rampur News: अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में गवाह ने दर्ज कराए बयान

Connect News 24

रामपुर। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में अब्दुल्ला आजम के पक्ष में गवाह फिरासत अली ने अपने बयान दर्ज कराए। अभियोजन अधिकारी ने गवाह से जिरह की। बचाव पक्ष की गवाही पूरी हो गई है। अब मामले की अगली सुनवाई 15 मई को होगी।

अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने थाना गंज में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में सपा नेता आजम खां, उनकी पत्नी डा. तंजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम को आरोपी बनाया गया था। मौजूदा समय में तीनों जमानत पर चल रहे हैं। मंगलवार को इस मुकदमे की सुनवाई एमपी एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में हुई। सुनवाई के दौरान अब्दुल्ला के पक्ष में गवाह फिरासत अली ने गवाही दी। अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने गवाह से जिरह की। गवाह से जिरह पूरी हो गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 15 मई को होगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button