रामपुर

Rampur News: आजम की अपील पर अभियोजन की बहस जारी

Connect News 24

रामपुर। नफरती भाषण के मामले में निचली अदालत के फैसले को सपा नेता आजम खां ने सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। सपा नेता की अपील पर मंगलवार को अभियोजन की ओर से शासकीय अधिवक्ताओं ने विस्तार से अपना पक्ष रखा, लेकिन बहस पूरी नहीं हो सकी। मामले की अगली सुनवाई 11 मई को होगी।

2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान नफरती भाषण देने के आरोप में आजम खां के खिलाफ मिलक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस मामले में एमपी एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल ने 27 अक्टूबर 2022 को आजम खां को तीन साल की सजा सुनाई थी। इस फैसले के खिलाफ आजम खां ने सेशन कोर्ट में अपील की थी। जिस पर मंगलवार को एमपी एमएलए कोर्ट सेशन ट्रायल में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से शासकीय अधिवक्ताओं ने तर्क दिए कि निचली अदालत का फैसला सही है। निचली अदालत के फैसले को बहाल रखा जाए। हालांकि मंगलवार को बहस पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले में 11 मई को अगली सुनवाई होगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button