शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: जल जीवन मिशन की टीम को रवाना किया

Connect News 24

Jal Jeevan Mission team dispatched

जल जीवन मिशन की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सांसद और विधायक। स्रोत: संस्था

शाहजहांपुर। हर घर जल योजना के तहत जल जीवन मिशन के तहत चलाई जा रही गतिविधियों में निगोही में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि यदि इस दूषित पेयजल विषय को गंभीरता से नहीं लिया गया तो आने वाले समय में हमारे बच्चे शुद्ध जल से वंचित रह जाएंगे। विशिष्ट अतिथि सलोना कुशवाहा ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना से हर परिवार को आम जनमानस के सहयोग से शुद्ध पेयजल मुहैया कराने की जिम्मेदारी सरकार की है। बीडीओ योगेंद्रनाथ त्रिपाठी, राज्य प्रशिक्षक डॉ. लक्ष्मण मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस दौरान जल जीवन मिशन की टीम को हरी झंडी दिखाकर अतिथियों ने रवाना किया। जिला समन्वयक शाहनवाज अहमद, मास्टर ट्रेनर सीबी गोस्वामी, अमर सिंह, प्रेमचंद, मोहम्मद आजम आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button