शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: डीएम ने दिए चिकित्सक की संविदा समाप्त करने के निर्देश

Connect News 24

शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोधीपुर का सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉ. आलोक कुमार सिंह अनुपस्थित मिले।

डीएम ने उनकी संविदा समाप्त करने के निर्देश दिए। पीएचसी में मौजूद मरीजों से जानकारी करने पर पता चला कि फार्मासिस्ट मोहसिन द्वारा ही चिकित्सीय परामर्श और दवाई वितरण किया जाता है। साफ सफाई की व्यवस्था भी दुरुस्त न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने मौके पर ही सीएमओ डॉ. आरके सिंह को फोन कर चिकित्सक के लापरवाही पूर्ण व्यवहार की शिकायत की और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने कहा है कि जिले मे डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। इससे बचने के लिए आम जनता को अपने आसपास जलभराव वाले स्थान पर तेल का छिड़काव करना चाहिए। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button