शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: समाधान दिवस में दरोगा किसान को आतंकवादी कहते हुए धमकाया

Connect News 24

Inspector threatened farmer by calling him terrorist during Samadhan Diwas

शाहजहांपुर में कलक्ट्रेट में सीएम का फाेटो लेकर पीड़ित संतोष अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। संवाद

शाहजहांपुर। कृषि भूमि पर कब्जे की कोशिश कर रहे दबंगों के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंचे किसान को दरोगा ने समाधान दिवस में बुलाकर खालिस्तानी आतंकवादी बताते हुए धमकियां दीं। आहत किसान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ एसपी दफ्तर पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने सीओ को मामले की जांच के आदेश देकर 24 घंटे ेमें रिपोर्ट मांगी है।

मामला बंडा थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर का है जहां के रहने वाले किसान संतोष सिंह की जमीन बंडी गांव में है जिस पर वहां के दबंगों की नजर है। एक दिन जब संतोष उस जमीन पर खेती करने पहुंचे तो दबंगों ने मारपीट कर उसे भगा दिया। थाने में शिकायत करने पर दरोगा वीके मौर्य ने उन्हें 14 अक्तूबर को समाधान दिवस में बुलाया। थाने में उन्हें सार्वजनिक तौर पर खालिस्तानी आतंकवादी कहते हुए पगड़ी और दाढ़ी उखाड़ने की धमकी दी। साथ ही बेटों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। संतोष सिंह ने बताया कि एसपी अशोक मीणा ने मामले की जांच सीओ पुवांया पंकज पंत को सौंपी है। साथ ही 24 घंटे में जांच रिपोर्ट भी तलब की है।

पीड़ित के आरोपों की जांच की जा रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से बात कर कार्यवाही की जाएगी। -पंकज पंत, सीओ पुवायां

सीओ पुवायां इस मामले की जांच कर रहे हैं। आरोप सिद्ध होने पर दरोगा पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी।-अशोक मीणा, एसपी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button