शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: दहेज की मांग पूरी न होने पर पीटने का आरोप
खुटार। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए विवाहिता ने तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
गांव टंडोला निवासी फरमीदा ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस को बताया कि निकाह में उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था, लेकिन ससुरालीजन दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे। ससुराल के लोग दो लाख रुपये की मांग को लेकर उनका उत्पीड़न कर रहे थे। सोमवार को उसके दो जेठ और जेठानी ने दहेज की मांग को लेकर गाली गलौज की और डंंडे से पीटकर घायल कर दिया। संवाद

