Pilibhit News: प्रतियोगिताओं के विजेताओं, टॉपर्स व प्रतिभाओं को किया सम्मानित

एसएस कॉलेज में टॉपर्स को सम्मानित करते राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया। संस्था
शाहजहांपुर। जय भारत संस्था की ओर से महाराजा अग्रसेन स्मृति महोत्सव का सोमवार को समापन हो गया। एसएस कॉलेज के सभागार में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसके साथ ही प्रतियोगिताओं के विजताओं, टॉपर्स और प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में लीड कॉन्वेंट, गुरुनानक कन्या हाईस्कूल, आकांक्षा हाईस्कूल, श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ, प्राथमिक विद्यालय जमालपुर, डॉ. एम लाल पब्लिक स्कूल, आर्य महिला इंटर कॉलेज, ज्ञान कृष्ण पब्लिक स्कूल, बिहारी लाल विद्या मंदिर, बचपन प्ले स्कूल समेत तमाम स्कूलों के बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दी।
तक्षशिला पब्लिक स्कूल की प्रस्तुति ‘महिषासुर मर्दिनी’ अत्यंत रोमांचक रही। महापौर अर्चना वर्मा ने भटपुरा के प्रधान अनिल गुप्ता एवं युवा प्रतिभा समीर खान को सावित्री अलंकरण सम्मान प्रदान किया।
राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने सीबीएसई, यूपी बोर्ड एवं आईसीएसई बोर्ड के टॉपर्स वंशिका गंगवार, राहुल कुशवाहा, देवांश, माही गुप्ता, महाराज सिंह, अर्नव अग्रवाल, आद्या यादव, एहसास सिंह, अनिकेत पांडे, शुभम पांडे को महाराजा अग्रसेन अलंकरण से अलंकिृत किया।
इसके अलावा पिछले 15 दिनों से चल रही प्रतियोगिताओं के 100 से अधिक विजेता बच्चों को एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता एवं जेल अधीक्षक मिजाजीलाल ने जय भारत अलंकरण प्रदान किया। विशिष्ट सहयोग सम्मान तक्षशिला पब्लिक स्कूल, एसएस कॉलेज, लीड कॉन्वेंट एवं प्राथमिक विद्यालय जमालपुर को प्रदान किया गया।
इस मौके पर संस्था अध्यक्ष राजीव कृष्ण अग्रवाल, महासचिव डॉ. मयंक भूषण पांडे, संरक्षक रमन गुप्ता, शशि गुप्ता, ओंकार, शोभित अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, ललिता यादव, दिग्विजय सिंह, पूनम रानी, अंजलि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

एसएस कॉलेज में टॉपर्स को सम्मानित करते राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया। संस्था