Shahjahanpur News: बेगमपुरा एक्सप्रेस में महिला डॉक्टर की तबीयत बिगड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:12 AM IST
शाहजहांपुर। जम्मूतवी से बनारस जा रही गाड़ी संख्या 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस में एक महिला डॉक्टर की तबीयत बिगड़ गई। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर उपचार के बाद उन्हें आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया।
ट्रेन के कोच नंबर एस-2 बर्थ नंबर 72 पर डॉ. दीक्षा यात्रा कर रही थीं। मुरादाबाद से ट्रेन के निकलने के बाद मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात 2 बजे दीक्षा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टर ने टीटीई को तुरंत इसकी जानकारी दी। टीटीई ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। कंट्रोल रूम के आदेश पर रेलवे के डॉ. राजेंद्र माथुर ने शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन के पहुंचने पर दीक्षा को प्राथमिक उपचार दिया। राहत मिलने के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

