शाहजहाँपुर
VIDEO : शाहजहांपुर में मदरसे के बच्चों ने कुरान की सूरतें पढ़कर सकलैन मियां के लिए की दुआ
बरेली के दरगाह शाह शराफत मियां के सज्जादानशीन सकलैन मियां का इंतकाल होने पर शाहजहांपुर में शनिवार को मदरसा अत्तारिया तारीन जलालनगर में बच्चों ने दुआ की। इस दौरान कलमें, दुरूदे पाक को पढ़ कर दुआ की गई। इस मौके पर मैनेजर रिज़वान अत्तारी ने सकलैन मियां की ज़िंदगी के बारे में बच्चों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगर जिंदा वली देखना हो तो शाह सकलैन मियां को देखें। रिज़वान ने उनकी ज़िंदगी के बारे में विस्तार से जानकारी दी, बाद में बच्चों ने कलमें पढ़कर दुआ की।

