पीलीभीत

Pilibhit News: मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना के लिए मंदिराें में उमड़े श्रद्धालु

Connect News 24

Devotees gathered in temples to worship Maa Kalratri

यशवतंरी देवी मंदिर पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु । संवाद

सुबह से ही मंदिरों में लगी रहीं कतारें

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। नवरात्र के सातवें दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के सप्तम स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की। शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

मंगलवार को सुबह से ही शहर के यशवंतरी देवी मंदिर एवं रामलीला मैदान स्थित कालरात्रि माता के मंदिर समेत अन्य मंदिरों में माता रानी की पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही।

वहीं घरों में भी सभी ने विधिवत तरीके से मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर घर में सुख-समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही निरंजनकुंज काॅलोनी में महामातेश्वरी मंदिर, सुनगढ़ी में शीतला देवी मंदिर, छतरी चौराहा स्थित संतोषी माता मंदिर, गोदावरी काॅलोनी स्थित मां दुर्गा मंदिर एवं बल्लभनगर स्थित मां दुर्गा मंदिर में महिलाओं ने माता के छंद गाए।

इसके साथ ही हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी की ओर से जिला महामंत्री सूरज वर्मा के नेतृत्व में गौड़ी चौराहे पर स्थित मां दुर्गा मंदिर पर भजन कीर्तन, मां दुर्गा की महाचालीसा एवं आरती का आयोजन किया गया।

इस मौके पर युवा वाहिनी जिला अध्यक्ष आशीष लोधी, जिला महामंत्री सूरज वर्मा, जिला उपाध्यक्ष शुभम सक्सेना, वीरांगना वाहिनी की खुशबू कटियार, काजल, आदि उपस्थित रहे।

बैंगनी वस्त्र धारण कर करें मां महागौरी की पूजा

नवरात्रि के आठवें दिन रविवार को मां महागौरी की पूजा की जाएगी। उनको बैंगनी वस्त्र पहनाकर नारियल एवं शरीफा का भोग लगाना शुभ माना जाता है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button