शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: आढ़ती से दिनदहाड़े 56 हजार छीने

Connect News 24

Rs 56 thousand snatched from commission agent in broad daylight

सुधीर गुप्ता आढ़ती। संवाद

शाहजहांपुर। कटरा-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर राजपुरा गांव के पास शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश आढ़ती से बैग में रखे 56 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू की लेकिन शाम तक बदमाशों का पता नहीं चला था। खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं।

थाना कटरा क्षेत्र के मोहल्ला बाजार निवासी सुधीर गुप्ता की मदनापुर क्षेत्र के गांव बरखेड़ा जयपाल में ढका रोड पर आढ़त है। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बाइक से वह आढ़त पर जा रहे थे। 56 हजार रुपये उनके बैग में रखे थे। कंधे पर एक साइड से ही बैग उन्होंने लटका रखा था। रजपुरा इंटर लॉकिंग प्लांट के पास पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए।

चलती बाइक से ही बैग छीन लिया और तुरंत बाइक मोड़कर कटरा की तरफ भाग गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को सुधीर गुप्ता ने बताया कि बैग में 56 हजार रुपये और टिफिन रखा था। मदनापुर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button