पीलीभीत

Pilibhit News: बुखार से दो की मौत, परिजन बता रहे डेंगू

Connect News 24

पीलीभीत। जिले में बुखार का प्रकोप कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। सोमवार को संदिग्ध बुखार से दो लोगों की मौत हो गई है।

पूरनपुर क्षेत्र के खमरिया पट्टी निवासी नंदलाल की पत्नी रामकली (50) की सोमवार को बुखार से मौत हो गई है। परिजनों के मुताबिक, रामकली को डेंगू हो गया था। पहले तो पीलीभीत शहर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज कराया। फायदा ना होने पर उनको बरेली के निजी अस्पताल में दिखाया। इलाज के दौरान सोमवार को रामकली की मौत हो गई।

उधर, सदर कोतवाली क्षेत्र के बक्सपुर निवासी हसमुखी (25) को सोमवार को परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामकली के भतीजे रूप बसंत ने बताया उनको फायदा न होने पर 15 अक्तूबर को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनको डेंगू के लक्षण थे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button