बदायूं
Budaun News: भरत के मनाने पर भी नहीं लौटे श्रीराम
बिल्सी। गोशाला रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही श्रीराम लीला में भरत के वन जाकर श्रीराम को अयोध्या लौटने के लिए मनाने के प्रसंग का मंचन किया गया। राम वन गमन के बाद जब भरत और शत्रुघ्न ननिहाल से लौटते हैैं तो उन्हें श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के वनगमन का समाचार मिलता है। राम को मनाकर वापस लाने के लिए भरत वन जाते हैं, लेकिन राम उन्हें समझा-बुझाकर वापस भेज देते हैं। भरत खड़ाऊं लेकर अयोध्या आ जाते हैं। संवाद