बदायूं

Budaun News: बच्चों ने रामलीला में किया शानदार अभिनय

Connect News 24

Children performed brilliantly in Ramlila

उझानी के एपीएस स्कूल में रामलीला मंचन के दौरान ​शिक्षकों संग जुटे बच्चे। स्रोत- स्कूल प्रबंधन

उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को बच्चों ने रामलीला खेली। राम-रावण युद्ध का बच्चों ने शानदार मंचन किया। बाद में रावण का पुतला दहन किया गया।

राजवंश ने राम, अतीफा ने सीता, अक्षित ने लक्ष्मण और अंश राठौर ने रावण की भूमिका निभाई। लीला मंचन में बच्चों के अभिनय और संवाद अदायगी ने सभी का मन मोह लिया। पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल और पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने बच्चों को रामलीला के प्रसंगों के बारे में बताया। प्रबंधक नीलांशु अग्रवाल ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट, मीनाक्षी शर्मा, वाईके सिंह, रचना यादव, मनोज सक्सेना, अंकिता सिंह, नंदिता अग्रवाल, सुनील गोयल आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button