बदायूं

VIDEO : हाईटेंशन विद्युत लाइन से सरिया छू जाने पर करंट लगने से युवक की मौत

Connect News 24

बदायूं के सहसवान कस्बे में हाईटेंशन विद्युत लाइन से सरिया छू जाने से एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। मोहल्ला शहबाजपुर निवासी शाहरुख (31) बृहस्पतिवार सुबह अपने पड़ोसी फिरोज के साथ मकान निर्माण के लिए स्कूटी से कछला चौराहे पर सरिया लेने गया था। उसने अली बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से सरिया खरीदी। शाहरुख सरिया लेकर दुकान से बाहर निकला, इसी दौरान सरिया का ऊपर सिरा हाईटेंशन लाइन से छू गया। जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button