Bareilly: खाकी वर्दी पहने युवक-युवती के फोटो वायरल, पुलिस तलाश में जुटी; जानिए क्या है पूरा मामला

पुलिस की वर्दी में युवक और युवती
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में थाना सिरौली और अलीगंज इलाके की युवती और युवक के पुलिस की वर्दी में फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आरोप है कि युवक-युवती पुलिस की वर्दी पहनकर इलाके में रौब गांठते हैं। इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक सिरौली थाना क्षेत्र के गांव मुगलपुर और युवती अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव राजपुर कला गौटिया निवासी है। वायरल फोटो में युवक और युवती पुलिस की वर्दी में दिख रहे हैं। एक वीडियो में लोग नोटों के हार पहनाकर उनका स्वागत कर रहे हैं। युवती खुद को इंस्पेक्टर और युवक दरोगा बताता है।
ये भी पढ़ें– UP: बुखार का खौफ… इस गांव के पास से भी गुजरने से डर रहे लोग; 10 दिन में आठ ग्रामीणों की हो चुकी है मौत



