बदायूं

Budaun News: झोलाछाप के इलाज से वृद्धा की मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Mon, 30 Oct 2023 01:16 AM IST

सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के जरीफनगर गढि़या में झोलाछाप के इलाज से 60 वर्षीय सत्यवती की मौत हो गई। उनके बेटे ने दो झोलाछाप पर लापरवाही से इलाज करने का आरोप लगाया है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

ग्राम पंचायत खिरकवारी मानपुर पुख्ता के मझरा आसे नगला निवासी नीलेंद्र ने बताया कि जरीफपुर गढि़या में एक महिला और एक पुरुष झोलाछाप की आमने-सामने दुकानें हैं। दोनों एक-दूसरे के सहयोग से दुकान में क्लीनिक चला रहे हैं। 26 अक्तूबर को वो भी अपनी मां सत्यवती को इलाज के लिए उसके पास लेकर गए थे। उनकी मां को हल्का बुखार था। दोनों झोलाछाप ने उनकी मां का उपचार किया लेकिन उनकी मां की हालत बिगड़ती चली गई। वह अपनी मां को लगातार दूसरे अस्पताल में रेफर करने के लिए कह रहे थे लेकिन झोलाछाप ने उनकी बात नहीं सुनी।

27 अक्तूबर को उनकी मां की हालत और ज्यादा खराब हो गई। उनका पेट फूल गया। यह देखकर दोनों झोलाछाप मां को छुट्टी देकर अपनी दुकानें बंद कर चले गए। वह अपनी मां को दूसरे अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था लेकिन समय ज्यादा होने पर पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। बेटे नीलेंद्र ने दोनों झोलाछाप के खिलाफ तहरीर दी है लेकिन अभी इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button