बदायूं

Budaun News: धूमधाम से मनाया गया श्री राम विवाह महोत्सव

Connect News 24

Shri Ram Vivah Mahotsav celebrated with pomp

रामबरात से पहले पूजन करते लोग। संवाद

बिसौली। जनता रामलीला में श्रीराम विवाह महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। उसके बाद रामलीला मैदान से प्रभुराम की शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए बुद्धबाजार, बीच कुंआ, होलीचौक से रामलीला प्रांगण में पहुंची।

रामबरात में अश्वनृत्य, बैंडबाजों और एटा से आए काली अखाड़े के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं और बच्चों ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। रथ पर सवार राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के स्वरूपों की जगह-जगह आरती के साथ पुष्प वर्षा हुई। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह की रस्म पूरी कराई। भक्तों ने विवाह गीत गाए। इस अवसर पर मेला अध्यक्ष अक्कू रस्तोगी, रामप्रकाश गुप्ता, अनुज शर्मा, राजू कन्हैया, नीटू, अमरदीप गर्ग, विनीत वार्ष्णेय, विनय गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button