बदायूं

Budaun News: कान्हा-राधा स्वरूपों के संग खेली फूलों की होली

Connect News 24

Holi played with flowers with Kanha-Radha forms

उझानी में रामलीला के दौरान फूलों की होली कार्यक्रम में नृत्यक रते कृष्ण बने कलाकार। संवाद

उझानी। रामलीला महोत्सव में शनिवार रात राधा-कृष्ण बने वृंदावन के कलाकारों के साथ फूलों की होली खेलकर भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। इसके बाद महारास कार्यक्रम में नृत्य कर वाहवाही लूटी।

कार्यक्रम की शुरुआत वृंदावन की श्रीकृष्णा अकादमी के कलाकारों ने बृज के भजनों पर नृत्य कर की। राधा और कृष्ण बने कलाकारों ने बृज की छटा बिखेरते हुए दर्शकों को भी झूमने के लिए मजबूर कर दिया। पूर्व राज्य मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, भाजपा विधायक हरीश शाक्य और मेजबानों में अरुण अग्रवाल और सचिन अग्रवाल ने कलाकारों के साथ फूलों की होली खेली। इसके बाद दर्शकों ने भी राधा-कृष्ण बने कलाकारों को फूलों से सराबोर कर दिया।

महारास कार्यक्रम में कलाकारों ने गोपियों का रूप धारण किया। कृष्ण बने कलाकार ने उनके साथ महारास का नृत्य किया। देर रात तक चले कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भी कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। आयोजकों ने मेजबानों और अतिथियों को सम्मानित किया। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष अनसुख अग्रवाल, मनमोहन शर्मा, अरविंद शाक्य, राहुल वार्ष्णेय, अखिल अग्रवाल, राहुल शंखधार, विवेक राष्ट्रवादी और रजत गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button